जालौन------: (रिपोर्ट आशीष पाठक भारत News Nation24 )उत्त्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के जालौन बंगरा मार्ग पर 18 दिनों से लापता एक वृद्ध का शव शनिवार को कुएं से मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम मलकपुरा निवासी फूलशाह (68) 23 फरवरी को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसके बेटे अच्छे लाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
शनिवार सुबह उसका शव बंगरा मार्ग पर सुढ़ार के पास स्थित खेत में काम करने वाले कुछ मजदूरों ने कुएं में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाल रमेश चंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई गई तो शव मलकपुरा निवासी फूलशाह का निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
No comments:
Post a Comment