उरई जालौन ----------:(रिपोर्ट- विनय पांचाल भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन की मुख्यालय उरई में में बंद पड़े उद्योगों को एक बार फिर से शुरू कराया जाएगा, जिससे कि व्यापारियों व श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जा सका। यह बात व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने निरीक्षण भवन में प्रेस वर्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का बखान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिले के एक जनपद एक उत्पाद योजना के माध्यम से बंदी की कगार पर पहुंचे उद्योगों को संजीवनी दी है। प्रदेश के कई जिलें में व्यापारियों ने एक जनपद एक उत्पाद योजना का लाभ लेकर अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से व्यापारियों के नए व्यापार के लिए न सिर्फ बैंकों से ऋण दिलाया है बल्कि 35 से 50 प्रतिशत तक छूट भी दी है।
प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के व्यापारी नेताओं से मुलाकात की व उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर ही निस्तारण करे।
No comments:
Post a Comment