उरई------- (ब्यूरो रिपोर्ट- भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को ले जाने के लिए भेजी गई बस खराब हो गई। इस कारण दिव्यांग झांसी नहीं जा सके। नाराज दिव्यांगों ने जालौन के मुख्यालय उरई कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
भारत News Nation 24 के जिला संवाददाता के अनुसार जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को आमंत्रित किया गया था। इन्हें झांसी ले जाने के लिए एक बस का भी प्रबंध किया गया लेकिन दिव्यागों का आरोप है कि आई बस खराब थी। सवाल उठाया कि यदि उनकी जरूरत नहीं थी तो उन्हें आमंत्रित क्यों किया गया? विकलांग संघ के प्रहलाद सिंह का कहना है कि दिव्यांगों का अपमान किया गया है। हम अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में झांसी न पहुंचने से नाराज दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट गेट पर जाम लगाकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
No comments:
Post a Comment