खेतों पर कार्य हेतु जा रही महिला आई ट्रक के चपेट में मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 9 March 2021

खेतों पर कार्य हेतु जा रही महिला आई ट्रक के चपेट में मौत

आटा जालौन --------: (रिपोर्ट गौरव मिश्रा भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड मामला जनपद जालौन के  आटा थाना क्षेत्र का है जहां पर NH 27 पर से खेत पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
कालपी संवाददाता के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर निवासी लाल खा की पत्नी हसीना (46) मंगलवार की सुबह संकट मोचन के पास खेत पर जा रही थी। खेत जाने के लिए जब वह हाईवे पार करही थी, तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना को देख वहां से निकल रहे राहगीरों व होटल संचालकों का भी कलेजा कांप गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


No comments:

Post a Comment

Pages