मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केस पर बेहद गंभीर,सतर्कता बरतने के निर्देश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 26 March 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते केस पर बेहद गंभीर,सतर्कता बरतने के निर्देश

लखनऊ------: (रिपोर्ट -जेपी द्विवेदी भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के नए मामलों के तेजी से बढऩे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों के साथ मंत्रियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली सहित अन्य पर्व के साथ पंचायत निर्वाचन तथा देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी जगह कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखें। प्रदेश में कोविड चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।कोविड चिकित्सालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सा कर्मी, औषधि, मेडिकल उपकरण तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन का समुचित प्रबन्ध हर स्थिति में उपलब्ध रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages