रामपुरा/ जालौन-------: (रिपोर्ट -शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत पहुज नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थानाक्षेत्र के नरौल गांव निवासी सादिक खां का पुत्र अनीश(17) शुक्रवार सुबह गांव स्थित पहुज नदी पर नहाने गया था। नहाते समय वह डूब गया। आसपास मौजूद चरवाहों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अनीश चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मुंबई में मजूदरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अनीश पढ़ाई छोड़ चुका था। फिलहाल वह कोई काम भी नहीं करता था।
No comments:
Post a Comment