उरई जालौन ----------:(ब्यूरो रिपोर्ट -भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जिले में रविवार को कोरोना के एक साथ 20 नए संक्रमित मरीज मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या चार हजार पार हो गई है। इनमें जालौन के पांच मरीज शामिल हैं। उरई, कालपी और कोंच में चार-चार और माधौगढ़ में तीन मरीज शामिल हैं।जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट में जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें जालौन तहसील के धनौरा, धंतौली, गढ़गुवा, शेखपुर बुजुर्ग और सुढ़ार में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। कालपी में हरीगंज, कदौरा, दमरास व इकौना का निवासी है। उरई में शांतिनगर, गोपालगंज, कबीरनगर, उमरारखेरा और कोंच में पिंडारी, चंदुर्रा, घिलौर, पचीपुरा में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसी प्रकार माधौगढ़ में नगर क्षेत्र में दो व कुंडऊ का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अब तक जनपद में कुल 3,11,988 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को एकाएक कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार एक साथ 20 केस आने से हड़कंप मचा हुआ है। कुल संक्रमितों की संख्या 4004 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है। इनके अलावा 3923 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव केस 35 हैं। उधर, डीएम प्रियंका निरंजन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना का तेजी से बढ़ रहा संक्रमण खतरनाक है। इसे रोकने के लिए मिलकर काम करना होगा। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच सुनिश्चित की जाए। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर टीम लगाकर सैंपलिंग की जाए। निर्देश दिए जो भी व्यक्ति बाहरी प्रदेशों से आ रहा है, ग्राम विकास अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह उस पर नजर रखें और विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर का सहयोग लेकर यह काम किया जाए।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। एडीओ पंचायत विशेष रुप से सतर्कता बरते। यदि बीमार व्यक्ति है तो उसकी जांच कराकर इलाज सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बाबत उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टीकाकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ एके श्रीवास्तव, एडीएम पीके सिंह, सीएमओ डॉ ऊषा सिंह समेत एसडीएम, सीओ, बीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment