उरई-------: (रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को तीन और मौत हो गई। जबकि सिर्फ एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11520 और मौत की संख्या 194 पहुंच गई है। जबकि सक्रिय केस 48 हैं।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिन लोगों की मौत हुई वे अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। फिलहाल शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना जांच भी की जा रही है। लोगों को जांच और टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घरों से न निकले। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाए। बाजारों और चौराहों पर बेवजह भीड़ न लगाई जाए। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
No comments:
Post a Comment