जालौन उरई-------: (रिपोर्ट गौरव मिश्रा भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड के जनपद जालौन में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार संक्रमित मिले है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11524 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 196 पहुंच गई है। वहीं 11288 लोग ठीक भी हुए। ठीक होने पर 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। फिलहाल एक्टिव केस 40 है जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनपद से तीन लोग झांसी इलाज के लिए गए थे। जहां उनकी कोरोना जांच हुई। इसमें सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को कुल चार पॉजिटिव केस आए है। अब तक 513935 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को भी 1659 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि कोविड एल 1 हॉस्पिटल में सभी 180 बेड खाली है। जबकि एल 2 हॉस्पिटल में छह मरीज भर्ती है। जबकि 36 होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल 94 से कम होता है और वह इलाज कराना चाहता है तो हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकता है।
Friday, 18 June 2021
जनपद में चार कोरोनावायरस संक्रमित दो की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment