25 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 19 June 2021

25 वर्षीय युवक फांसी पर झूला मौत

माधौगढ़ जालौन------ : (रिपोर्ट शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के माधौगढ़ मैं गृह कलह के चलते कास्मेटिक दुकानदार ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन में व्यापारी को फंदे से उतारा गया पर तब तक मौत हो चुकी थी। वहीं, माधौगढ़ पुलिस का कहना है कि कोतवाली में ऐसी कोई सूचना नहीं है।


क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी दुकानदार सलमान खान (25) का शुक्रवार की रात परिवार में किसी से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद सलमान कमरे में सोने चला गया था। शनिवार की सुबह पत्नी रुखसाना कमरे में पहुंची तो पति का शव साफी के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। तब तक परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। तत्काल ही शव को फंदे से उतारा गया पर तब तक सलमान की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां शमीमा और पिता सलामत का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बदहवास पत्नी को इलाकाई महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से संभाला। इंस्पेक्टर पी कुमार का कहना है कि फिलहाल कोतवाली में ऐसी कोई सूचना नहीं है।


No comments:

Post a Comment

Pages