जालौन के थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम सिकरी रहमान पुर गांव से गुजरे मलंगा नाला में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है ।मृतक उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है ।
बुधवार को सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे युवक मानवेन्द्र सिंह उर्फ मौनू 21वर्ष अपने घर से किसी काम से कालपी जा रहा था तभी जब वह गांव से कुछ दूरी से होकर गुजरी मलंगा नदी पर बने रपटे को पार कर रहा था तभी उसका पैर मिट्टी जमी होने की वजह से फिशल गया और वह पानी के बेग के कारण नाले में बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।और वही मृतक के शव को एन डी आर एफ एस डी आर एफ वन क्षेत्रीय गोताखोरों के द्वारा खोजा जा रहा है पर आप घण्टे तक चले रैस्क्यूऔपरेशन के बाद अभी तक नहीं खोज पाया है । वहीं घटना की जानकारी होने पर कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन सीओ और एसडीएम कालपी कौशल कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने पृत्यक्षदरशी एक बृद्ध से पुरी घटना की जानकारी ली
No comments:
Post a Comment