भाजपा नेता की पत्नी का टप्पे वाज ने उड़ाया पर्स - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 25 August 2021

भाजपा नेता की पत्नी का टप्पे वाज ने उड़ाया पर्स

जालौन------: रिपोर्ट  विनय पांचाल भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कस्बा जालौन में भाजपा नेता धीरज बाथम की पत्नी नंदनी बाथम का चुर्खी रोड स्थित चंदाछाया गेस्ट हाउस में ब्यूटी पार्लर है। नंदनी ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक अधेड़ महिला आई और फेसियल के दाम पूछे। 200 रुपये बताए। इस पर महिला ने बताया कि उसके पास दो हजार का नोट है। बिना फेसियल कराए ही उसने कहा उसमें से रुपये ले लें। नंदनी ने पर्स में दो हजार का नोट रखकर उसी में से महिला को 1800 रुपये वापस लौटा दिए। इसके बाद महिला ने उन्हें लहंगा दिखाने को कहा। इसके बाद महिला कुछ देर बाद फेसियल कराने के लिए आने की बात कहकर वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद जब ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पर्स देखा तो गायब था। नंदिनी बाथम ने बताया कि जब वह महिला को लहंगा दिखाने लगी थी तभी पर्स चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि पर्स में साढ़े 5 हजार रुपये नगद व कान के कुंडल रखे थे, जो चोरी चले गए। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages