उरई-------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत उत्तर News Nation 24)प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई मैं राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के संबंध में जनसुनवाई हुई।
सबसे पहले उन्होंने पिछली जनसुनवाई में आए प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की जानकारी की। बताया गया कि जो मामले आए थे उनका निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने पिछले माह महिला हेल्पलाइन 181 में आए शिकायतीपत्रों की समीक्षा की। बताया गया जिसका समय निस्तारण कर दिया गया। आज जनसुनवाई के दौरान कुल दस मामले आए। जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक उत्पीडन, मारपीट तथा अन्य प्रकार के मामले थे। डॉ जायसवाल ने महिला थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी शासन की योजनाएं आती है उसे प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को उसका लाभ दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, सीओ सिटी संतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
उरई-------: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल की मौजूदगी में बुधवार मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरुकता शिविर का आयोजन कांशीराम कालोनी में किया गया। डॉ जायसवाल ने जनचौपाल में आए आवेदनपत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित विभागों को निस्तारित करने के लिए अग्रसारित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक रहे ताकि शासन की योजनाएं का लाभ ले सके। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर लाभ ले। उन्होंने मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के संबंध में भी अवगत कराया तथा कहा कि इस योजना के अंतर्गत जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम हो तथा उसके माता-पिता कोरोना काल में मृत हो जाने के बाद चार हजार रुपये की धनराशि प्रतिमाह दी जाएगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार, ईओ विमलापति, जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी आदि मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment