यूपी के कानपुर इटावा मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर4 की मौत 25 गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 26 August 2021

यूपी के कानपुर इटावा मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर4 की मौत 25 गंभीर रूप से घायल

जालौन ------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है जहां पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना से आपको अवगत कराते चलें कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार सवारियों की मौत हो गई। 
करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने में बस परिचालक साइड से बस कटती हुई चली गई। बस आगरा फोर्ट डिपो की थी। कानपुर से आगरा जा रही थी। हादसे में नरपत (42) निवासी जनपद हमीरपुर व दस वर्षीय बालक आदित्य निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें अमर मुदगल (66) निवासी धौलपुर राजस्थान और एक महिला शामिल है। 
सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिसमें से पांच घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात में एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने से हुआ।
 


No comments:

Post a Comment

Pages