उन्नाव------:( रिपोर्ट- जेपी द्विवेदी भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास एक खराब ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। ट्रक की मरम्मत कर रहे मैकेनिक और हेल्पर की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
दही थाना क्षेत्र स्थित सोनिक मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात 10.30 बजे एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक की मरम्मत करने के लिए शहर के कहारों का अड्डा निवासी मैकैनिक फारूक अहमद और राजकुमार स्कूटी से पहुंचे। मरम्मत के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम मैकैनिक और हेल्पर को रौंदते हुए ट्रक में जा घुसी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। डीसीएम चालक झांसी निवासी श्यामू यादव और जालौन निवासी जयराम गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजन घटना की जानकारी पर बदहवास हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment