कोटरा/ जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन मध्य प्रदेश जनपद छतरपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास कार व कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। कंटेनर का चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों कार सवार मैहर देवी दर्शन को जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सैदननगर निवासी चार युवक मध्यप्रदेश के मैहर देवी मंदिर दर्शन के लिए बुधवार को घर से निकले थे। रात 9 बजे के आसपास जैसे ही उनकी कार छतरपुर से थोड़ा आगे रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार मे सवार ग्राम सैदननगर निवासी बाबी सलौनिया (20) व जितेन्द्र (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में ही सवार शिवम विश्वकर्मा (20) और मोहित सलोनिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र और बाबी एक ही परिवार के और चचेरे भाई हैं। घायल भी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने बुधवार की देर रात ही कोटरा के सैदनगर में सूचना दी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों परिवारों के परिजन देर रात ही रवाना हो गए। गुरुवार की शाम दोनों के शव सैदनगर पहुंचे। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घायलों का झांसी में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने पिता सुरेश की एकलौती संतान था। उसकी मौत से पिता व मां शांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बाबी का एक बड़ा भाई और बहन भी है। पिता मूलचंद्र पेशे से किसान हैं।
No comments:
Post a Comment