पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ बाइक सवारों ने की टप्पे बाजी बाइक सवार बदमाश महिला के जेवर ले उड़े - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 26 September 2021

पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ बाइक सवारों ने की टप्पे बाजी बाइक सवार बदमाश महिला के जेवर ले उड़े

कोंच-------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कोच कस्बे के बाहरी इलाके में एक महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। महिला पूर्व प्रधान की पत्नी है। जिसे बहलाफुसलाकर टप्पेबाजों ने जेवर उतरवा लिए और चंपत हो गए। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चचेंड़ निवासी भदेवरा के पूर्व प्रधान मानसिंह का नया पटेल नगर में ब्लाक कॉलोनी में मकान बना हुआ है। रविवार की दोपहर मानसिंह की पत्नी कस्तूरी पैदल ही मकान से गांव जा रही थी। तभी पंचानन चौराहे के समीप एक बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक आए। कस्तूरी को रोककर बोले कि तुम्हारे बच्चे की आज मौत हो सकती है। यह बात सुनते ही कस्तूरी सुधबुध खो बैठी। कुछ दूरी पर आगे जाते ही उक्त युवक कस्तूरी के गले में से सोने का लॉकेट, चांदी की एक चूड़ी व कानों में पहने सोने के बाला उतारकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कस्तूरी से घटना के बाबत जानकारी लेकर टप्पेबाजों की तलाश तेज कर दी है। 



एचटी लाइन से लाइनमैन को लगा करंट
रामपुरा----:सब स्टेशन के रामपुरा फीडर के महूटा पुलिया पर नलकूप की बिजली की लाइन जोड़ते समय लाइनमैन अवधेश निवासी नगरा एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी की कार्यशैली लापरवाही पूर्ण है। फोन ही नहीं उठता है। एसडीओ अभिषेक सोनकर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। 

No comments:

Post a Comment

Pages