बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ा खिरिया घाट रपटा पुल के 15 फीट ऊपर पानी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 21 August 2020

बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ा खिरिया घाट रपटा पुल के 15 फीट ऊपर पानी

मोंठ -------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद झांसी के तहसील मोठ क्षेत्र के अंतर्गत खिरिया घाट पर बेतवा नदी में निरंतर जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को खिरिया घाट रपटा के ऊपर करीब 15 फिट पानी रहा। आवागमन बंद करवा कर घाट पर पुलिस का पहरा लगा दिया है। एसडीएम ओर तहसीलदार ने नदी किनारे बसे ग्रामों को भ्रमण कर हालात जाने और लोगों को सतर्क किया।
बुधवार को माताटीला बांध से बेतवा नदी में 150 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे बेतवा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को कस्बा मोंठ से 9 किलोमीटर पूरब दिशा की ओर बेतवा नदी के खिरियाघाट रिपटा पर कई फुट ऊपर पानी चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आवागमन बंद करा दिया है, घाट के ऊपर पुलिस तैनात कर दी गई है। बेतवा नदी किनारे रह रहे करीब तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सतर्क किया। ग्रामीण नदी की तरफ ना जाने की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को एसडीएम मोंठ अतुल कुमार और तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण ने बेतवा नदी किनारे बसे ग्राम सोजना, मनकपुरा, नन्दपुरा, खिरिया घाट आदि ग्रामों में जाकर वहां के हालात जाने और ग्रामीणों से संवाद किया।
माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी एसडीएम ने कहा कि माताटीला बांध से पानी छोड़ा गया है जिससे बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया है ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। राजस्व विभाग के अलावा पुलिस विभाग की भी ड्यूटी लगाई गई है प्रत्येक ग्राम में ग्राम प्रधान और चौकीदार तथा ग्राम स्तर पर निगरानी समितियां को सक्रिय किया गया हैं एसडीएम ने कहा कि आबादी फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर है। तीन दिन से बढ़ रहे जलस्तर में अभी किसी गांव में आबादी क्षेत्र में बेतवा नदी का पानी प्रवेश नहीं किया है। पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है बढ़ते जल स्तर पर निगाह रखी जा रही है । स्थानीय प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । पानी पर 24 घंटे में निगाह रखी जा रही है आबादी के अलावा लोगों से कहा गया है कि अपने जानवरों को भी नदी किनारे या नदी के निचले हिस्से तरफ न जाने दें और ना ही वहां बांधें।
गांव में लेखपाल कानूनगो पुलिस विभाग के हलका इंचार्ज दरोगा ओर बीट सिपाही सतर्क है खिरिया घाट पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मोंठ तहसील के करीब 33 गांव बेतवा नदी किनारे बसे हुए हैं उन सभी ग्रामों के ग्रामीणों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। शुक्रवार को खिरिया घाट के रपटे से करीब 15 फुट ऊपर पानी चल रहा है और बढ़ता ही जा रहा है।
डॉक्टर लाल कृष्ण-तहसीलदार

No comments:

Post a Comment

Pages