अमित शाह ने फिर भरी हुंकार 2022 में भी होगी भाजपा 300 के पार ।
उरई जालौन
जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में जन विश्वास यात्रा का आगमन हुआ और उसी के तहत जन विश्वास यात्रा को बल देने के लिए भारत के राष्ट्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया अमित शाह जनसभा में निर्धारित समय से तकरीबन 1 घंटा विलंब से पहुंचे और 20 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने विरोधी पार्टियों पर खूब तंज कसे इससे पहले हमारे जनपद के क्षेत्रीय नेताओं ने अपने अपने विचारों को रखते हुए जनता जनार्दन को संबोधित किया ।
समाजवादी झंडे से भाजपा नहीं जनता डरती है ।
।गंगा चरण
कल्याण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा लोधी समाज।
समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने कहा की लोधी समाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किए गए अपमान को कभी नहीं भूल पाएगा जिसका बदला वोट की चोट मार्कर हमारा समाज समाजवादियों को जवाब देगा।
2017 के पहले भारतीयों में होता था सैफई से चयन।
समाजवादी पार्टी में बुंदेलखंड वासियों का हमेशा ही किया गया अपमान।
पूर्व सांसद ने कहा की समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कोई भी नौकरी की वैकेंसी निकलती है तो विभाग का चयन आयोग लखनऊ में नहीं बल्कि सैफई में हुआ करता था जिसको योगी सरकार में उखाड़ फेंकने का काम किया गया है।
छोटे सिंह
इंजेक्शन के माध्यम से बसपा करती है खून चूसने का काम ।।छोटे सिंह चौहान
हाल ही में कुछ महीने पहले बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक छोटे सिंह ने अपना दर्द सुनाते हुए बताया कि बुआ जी की सरकार में चाहे विधायक हो या सांसद सभी का खून इस तरीके से चुना जाता है जैसे मानो इंजेक्शन लगा कर किसी का खून निकाला जाता है। और उसी का कारण है कि आज वहीं बसपा पार्टी हीरो से जीरो बन गई है एकमुश्त टिकट बुक वाली इस पार्टी की मुखिया के लिए सबसे बड़ा पतन का कारण है ।।
केशव प्रसाद मौर्य
(उप मुख्यमंत्री)
इसके बाद सभा में उप मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विरोधी दलों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार से पहले जो सरकारें रही उन्होंने जनता के नाम का पैसा क्षेत्र के विकास का पैसा हड़पने का काम किया है उदाहरण देते हुए बताया कि सपा सरकार में महज दो एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया था और वही हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे दो कॉरिडोर बनाकर जनता को समर्पित किए जिसमें बुंदेलखंड के विकास के लिए हमारी सरकार ने झांसी का डिफेंस कॉरिडोर झांसी का हवाई अड्डा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाने का काम किया है ।
गृहमंत्री (अमित शाह)
भारत सरकार के गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के हनुमान कहे जाने वाले अमित शाह ने बुंदेलखंड की धरती उरई में अपना उड़न खटोला उतारा और राजकीय इंटर कॉलेज उरई के प्रांगण में आयोजित जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले बुंदेलखंड की धरती को प्रणाम करते हुए कहां की बुंदेलखंड की धरती को पूरा भारत देश प्रणाम करता है उन्होंने कहा कि यह वह धरती है जहां पर महारानी लक्ष्मी बाई जैसी वीरांगना जिसने अकेले दम पर अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश को आजाद कराने का काम किया था ऐसी धरती को हम बार-बार प्रणाम करते हैं संबोधन को आगे बढ़ाते हुए विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ और बबुआ की सरकारों ने हमारे प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है । अबकी बार 300 के पार का नारा देते हुए कहा कि जिस तरह से 2014, 2017, और 2019 मैं जिस तरह से देश व प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का सहयोग किया था और भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर देश व प्रदेश में सरकार बनाने में विजय दिलाई थी उसी तरह आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव मैं बुंदेलखंड के हमारे साथी आम जनमानस दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेंगे उन्होंने कहा कि अबकी बार बुआ और बबुआ का इस तरह से सूपड़ा साफ होगा जैसा कि 2017 में हुआ था अपने कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने बिना भेदभाव बिना जातिवाद बिना परिवार वालों के काम किया है जिसमें तुम्हारी पार्टी ने पूर्व में किए गए घोषणापत्र के आधार पर सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना हर घर नल बिजली पानी सड़क घर घर सौचालय ,मुफ्त में राशन ₹500000 तक का फ्री इलाज मुहैया कराने का काम किया है जबकि अन्य सरकारों में ऐसा नहीं हुआ उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बाबू बहुत गुस्सा है हम पर गुस्सा करना तो ठीक है पर हमें यह तो बताएं कि तीन तलाक से आपका क्या लेना देना है यह तो दूसरे धर्म दूसरे समुदाय का मामला है फिर आपको क्यों बुरा लगता है । वहीं उन्होंने कहा की जैसे पिछली सरकारें कहती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे इस बात को भी हमारी सरकार ने मंदिर बना कर पूरा जवाब देने का काम किया है और देखते ही देखते एक विशाल गगन चुंबी मंदिर बनवाने का काम किया है जो कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने 8600000 किसानों को 36 लाख करोड़ रुपया की कर्जमाफी करके आम आदमी को राहत पहुंचाने का काम किया है जो कई दशकों से केन बेतवा परियोजना अधूरी पड़ी थी उसको भी हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है ।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता प्रियंका रावत भानु प्रताप वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी बाबूराम निषाद राज मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राम किशोर साहू राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल सांसद हमीरपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड मानवेंद्र सिंह संतराम सिंह सेंगर पूर्व विधायक माधवगढ़ अरुण कुमार मेहरोत्रा पूर्व विधायक कालपी छोटे सिंह चौहान पूर्व विधायक आरती नागेंद्र गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल जगदीश तिवारी बृजभूषण सिंह मुन्नू बाबा बालक दास एमएलसी राम आरपी निरंजन क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय के साथ जनपद के तीनों विधानसभा के विधायक मूलचंद निरंजन गौरी शंकर वर्मा और नरेंद्र पाल सिंह जादौन आदि मौजूद रहे वही सभा का संचालन संजीव श्रृंगी ऋषि जिला संगठन प्रभारी जालौर ने गृहमंत्री की सभा का संचालन किया।
भारत न्यूज २४के लिए।
खबर वीरेंद्र सिंह चौहान ।।
No comments:
Post a Comment