कोंच-------:( रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में तड़के विवाहिता ने दीवार में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शादी के 11 साल बाद भी संतान न होने के अवसाद में उसने यह कदम उठाया है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी रवि कुमार पत्नी प्रभा देवी के साथ परिजनों से अलग अपने घर में रहता था। सोमवार की सुबह रवि सब्जी लेने घर से बाहर निकला हुआ था। तभी घर में अकेली प्रभा (32) ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
घटना के बाद रवि घर आया और उसने अंदर का नजारा देखा तो वह चीख पड़ा। घटना की सूचना पर मौके पर दरोगा अभिषेक सिंह, राकेश यादव आदि ने मृतका प्रभा के मायके गांव जौरा थाना मोंठ जिला झांसी में सूचना देकर पिता को मौके पर बुलवाया और फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था, लेकिन उसके अभी तक कोई संतान नहीं हुई थी, जिससे वह दुखी रहती थी।
No comments:
Post a Comment