तेज रफ्तार बाईक ने ट्रक में मारी टक्कर 37 वर्षीय महिला की मौत 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 6 September 2021

तेज रफ्तार बाईक ने ट्रक में मारी टक्कर 37 वर्षीय महिला की मौत 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

उरई-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
 जानकारी के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी सुनील (23) सोमवार की दोपहर अपनी चाची रेखा देवी (37) पत्नी अनंतराम को लेकर बाइक से उरई दवाई लेने आ रहे थे। जब उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर झांसी की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई, जिसमें चाची रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रेखा के पति कालपी मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। उसके चार बच्चे हैं। उसकी मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Pages