पड़ोसी से विवाद के बाद संदिग्ध हालत में लटकता मिला अधेड़ का शव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 2 September 2021

पड़ोसी से विवाद के बाद संदिग्ध हालत में लटकता मिला अधेड़ का शव

 जालौन /कुठौंद --------: (रिपोर्ट  शिव सिंह सेंगर भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पड़ोसी से विवाद के बाद अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में रोशनदान से शाल के सहारे लटका मिला। दोनों पैर जमीन पर थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। अधेड़ घर पर अकेला ही रहता था। परिजन मामला संदिग्ध बता रहे हैं। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही है। जांच के लिए फोरेंसिक भी बुलाई गई है।


कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव निवासी गंभीर सिंह छुन्ना (45) का शव गुरुवार की सुबह घर के रोशनदान में शाल से लटका मिला। पड़ोसियों ने शव लटका देख जानकारी पास में ही रहने वाले अधेड़ के परिजनों को दी। मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक गंभीर की पत्नी की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा गोलू ट्रक चलाता है। गोलू घर से अक्सर बाहर रहता है। जिसके चलते गंभीर सिंह घर में अकेले रहते था। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। शैलेंद्र के मुताबिक बुधवार को पड़ोस के ही एक दो लोगों से जमीन के विवाद में उसकी कहासुनी हुई थी। उसके पैर व हाथ में चोट के निशान भी थे। थाना प्रभारी का कहना है कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखी जाएगी। यदि परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Pages