देश में 15 से 18 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण अभियान आज से शुरू - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 2 January 2022

देश में 15 से 18 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण अभियान आज से शुरू

जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन देश में आज सोमवार से 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार अब तक सात लाख से अधिक बच्चों ने पंजीकरण करवा लिया है। उधर कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए युवाओं को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए अलग-अलग टीका केंद्र बनाने की हिदायत दी है, ताकि कोविड वैक्सीन का घालमेल न हो पाए।
देश में ओमिक्रोन के 1700 मामले
देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले हो गए हैं वहीं 510 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 361 मरीज हैं।
देश में कोरोना की खतरनाक रफ्तार
देश में कोरोना की रफ्तार आए दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 123 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान लगभग 10,846 लोग स्वस्थ भी हो गए। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए हैं।
15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश के कई राज्यों में लगाई जा रही वैक्सीन
देश में सोमवार से 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार अब तक सात लाख से अधिक बच्चों ने पंजीकरण करवा लिया है। उधर कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए युवाओं को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए अलग-अलग टीका केंद्र बनाने की हिदायत दी है, ताकि कोविड वैक्सीन का घालमेल न हो पाए।



No comments:

Post a Comment

Pages