ट्रैक्टर चालक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 2 January 2022

ट्रैक्टर चालक ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार की मौत


जालौन---------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार के ऊपर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। नजदीक खड़ी पत्नी हादसा देख बेहोश हो गई। पुलिस ने ईंटों से लदे ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के मलक पुरा  निवासी मजदूर आशीष जाटव उर्फ बबलू (26) रविवार की दोपहर पत्नी राखी व छह माह के पुत्र उमेश के साथ जालौन गृहस्थी का सामान लेने बाइक से आया था। नगर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास बाइक खड़ी कर सामान खरीदने चला गया। पत्नी  बेटे के साथ बाइक से कुछ दूरी पर ही खड़ी होकर उसका इंतजार करने लगी। आशीष जब सामान खरीदकर लौटा, तो वह बाइक स्टार्ट करने लगा, तभी वहां खड़ी ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने भी ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ाया। ट्राली ओवरलोड होने से ट्रैक्टर उठ गया। जिसके नीचे आशीष बाइक सहित दब गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आंखों के सामने पति की मौत देख पत्नी बेहोश हो गई। सूचना पाकर गांव से पहुंचे लोगों ने बताया कि आशीष के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता की एकलौती संतान था। वहीं कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे में जा सकती थी सभी की जान
आसपास के लोगों की माने तो गनीमत यह रही कि अगर बाइक पर आशीष की पत्नी और बच्चा बैठ गया होता, तो ट्रैक्टर से दबकर तीनों की मौत हो सकती थी। बाइक स्टार्ट करते समय पत्नी रेखा व बच्चा उससे कुछ दूरी पर ही खड़े थे। जिससे उनकी जान बच गई।


No comments:

Post a Comment

Pages