1-10 हज़ार मिलने की पुष्टि कर रहे हैं फूड इंस्पेक्टर
2-₹13 हज़ार में सौदा तय होने का दावा
उरई जालौन-----------: रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड महेवा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक गरीब व्यक्ति को फूड स्पेक्टर सैंपल भरने की धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे हैं मामले का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्पेक्टर साहब ₹10000 मिलने का दावा कर रहे हैं जबकि पूरा मामला निपटाने के लिए ₹13000 तय होना बताया जा रहा है ।
ब्लाक महेवा के थाना कस्बा चुर्खी निवासी विजय पांडे पुत्र मुन्ना पांडे की एक परचून की दुकान है जिसका उनके पास वैध लाइसेंस भी है । और बीते दिनों फूड इंस्पेक्टर बृज मोहन गुप्ता उस दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को दुकान में रखे खाद्य पदार्थों का सैंपल भरने की धमकी दी तो दुकान पर बैठे विजय पुत्र मुन्ना पांडे ने जो कि सीधे साधे होने की वजह से इंस्पेक्टर साहब की हड़की में आ गए और वही फूड इंस्पेक्टर से ₹15000 लेन देन की चर्चा हुई लेकिन दुकानदार की आरजू मिन्नत के बाद ₹13000 मैं मामला रफा-दफा करने का सौदा तय हो गया । और वही ₹13000 में सौदा होने के बाद विजय पांडे ने फूड इंस्पेक्टर बृज मोहन गुप्ता को ₹10000 उसी दिन दे दिया है ।जिसकी पुष्टि वायरल ऑडियो में स्पष्ट सुनी जा रही है और ₹3000 बाद में पहुंचाए जाने की बात करते सुने जा रहे हैं वही वायरल ऑडियो होने के बाद जब फूड इस्पेक्टर बृजमोहन गुप्ता से बात की गई तो वह अपनी बात को ठीक से ना कहते हुए उल्टा सीधा जवाब देने लगे तो फिर इसके बाद फूड विभाग के प्रभारी अधिकारी देवेंद्र यादव से वायरल ऑडियो के संबंध में बात की गई तो उनका कहना यह है कि वायरल हुआ ऑडियो हमारे पास तक नहीं आया है जब उसे सुन लेंगे इसके बाद संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।।
No comments:
Post a Comment