सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 28 December 2021

सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत




उरई जालौन -----------:(रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के अंतर्गत बीते 1 सप्ताह पहले नियामतपुर के समीप  सिम्हारा चौराहे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई थी जिसमें राजेश सिंह पुत्र सोहन सिंह 55 वर्ष को सर में  गंभीर चोटें आई थी घटना के बाद जिन्हें कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया था जहां 5 दिन उनका उपचार चला इसके बाद बीते रविवार को उनके परिजन उन्हें अपने गांव लौना थाना सिरसा कलार ले आए थे । और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था बीती रात उनका निधन हो गया जबकि मार्ग दुर्घटना की तहरीर अभी तक सिरसा कलार थाने में नहीं दी गई है।
उधर मटक के भाई रमेश सिंह का कहना है की अंतिम संस्कार करने के बाद सारी घटना की तहरीर सिरसा कलार थाने में दी जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

Pages