नशे में धुत युवक ने दूधिया को किया मरणासन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 2 January 2022

नशे में धुत युवक ने दूधिया को किया मरणासन्न

उरई/सिरसाकलार---------: रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के थाना सिरसा कलार में नशे में धुत युवक ने दूधिए से अभद्रता करते हुए दूध फैला दिया। विरोध करने पर मारा पीटा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
सिरसाकलार थानाक्षेत्र के हथना बुजुर्ग गांव निवासी जयनारायण कठेरिया (45) कई वर्षों से दूध का काम करता है। जिसके लिए वह कई गांव में पशुपालकों से दूध लेता है। शनिवार की शाम वह गुप्लापुर गांव में राजेंद्र सिंह की भैंस का दूध निकाल रहा था। तभी गांव का ही एक युवक शराब के नशे में आया और जयनारायण का दूध फैला दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिेए। थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages