रिपोर्टर:-वीरेन्द्र सिंह चौहान
उरई------: भारत NEWS NATION 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन
प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज शाम से प्रचार थम जाएगा। जिसको लेकर राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने आज पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में जालौन में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा की। उरई के राजकीय इंटर कालेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने लोगों से बिजेपी प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा को वोट देने की अपील की।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार गुंडे माफियाओ की सरकार थी। इस सरकार में अत्याचार होता था। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कानून का राज कायम हुआ है। गुंडे माफिया भाग खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामंदिर सपा, बसपा और कांग्रेस के कारण 26 साल तक नही बन सका। लेकिन बीजेपी सरकार में अब मन्दिर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही बालिकाओं को स्कूटी, छात्रों को लैपटॉप और किसानों को सम्माननिधि दी जाएगी।उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
स्वतंत्रदेव सिंह (प्रदेश अध्यक्ष-बीजेपी)
No comments:
Post a Comment