बाबा मुख्यमंत्री मुफ्त स्मार्टफोन कैसे देते, उन्हें खुद कम्प्यूटर चलाना नहीं आता:- अखिलेश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 18 February 2022

बाबा मुख्यमंत्री मुफ्त स्मार्टफोन कैसे देते, उन्हें खुद कम्प्यूटर चलाना नहीं आता:- अखिलेश



रिपोर्टर:- वीरेंद्र सिंह चौहान की



जालौन -------:भारत NEWS NATION 24उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड

उत्तर प्रदेश में सात चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे से थम जाएगा। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी रैली को संबोधित करने जालौन पहुंचे। जालौन के माधौगढ़ में अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हमने 1 करोड़ स्मार्ट फोन दे दिए। अखिलेश ने कहा 'न जाने हमारे बाबा मुख्यमंत्री किस धुंए में थे..जो बोले हमने 1 करोड़ स्मार्ट फोन बांट दिए। वो देते भी क्यों बाबा जी खुद कम्प्यूटर नहीं चला पाते।

अखिलेश ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा सरसों पर MSP देनी पड़ी तो सपा सरकार देगी। यहां तेल के कारखाने लगाने पडे तो वो भी हम लगवाएंगे। योगी सरकार पर हमला करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा 'बाबा जी पर तो कितने मुकद्दमे थे। बताईए मुझ पर कोई मुकदमा है क्या अभी तक। अखिलेश ने कहा मुझ पर अभी एक मुकदमा लगा वो भी बाबा के राज में, जब हम किसानों के आंदोलन पर शामिल होने जा रहे थे तो हम पर कोरोना वाली धारा लगा दी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद जो लोग गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, वे ठंडे पड़ गए हैं। कहा, पांच साल में क्या मिला, बुंदेलखंड के लोगों के साथ धोखा हुआ है। बाबा मुख्यमंत्री ने न जाने क्या क्या कहा, पर आप बताओ बुंदेलखंड के साथियों क्या मिला। ये सरकार एमएसपी भी लागू नहीं कर पाई, जब किसान खाद लेने गए तो उसमें 5 किलो की चोरी हो गई। नोदबंदी में गरीबों का पैसा बैंक में जमा कर लिया गया, उसमें भी चोरी हो गई। उद्योगपति पैसा लेकर भाग गए, जो उद्योगपति पैसा लेकर भागे बताओ वे कहा के हैं।

अखिलेश यादव ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार पर कहा यहां से दो दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी और आज उसका शव मिला है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए बाबा मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश आज महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह है।

उन्होंने कहा, बाबा का पसंदीदा जानवर कितनों की जान ले रहा है। गोशाला के नाम पर करोड़ो रुपये जाने कहां चले गए। चुनाव के पहले बीजेपी के लोग घर घर प्रचार कर रहे थे और थूक लगाकर पर्चा बांट रहे थे। जब भाजपा वाले वोट मांगने गरीबों के घर पहुंचे तो गरीबों ने लाल रंग के खाली सिलिंडर दिखा दिए।

इस भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करके 750 किसानों की हत्या की। अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आई तो ऐसे कानून लाकर वह आपकी जमीन बेच देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद, किसानों ने उन्हें माफ नहीं किया।


- अखिलेश यादव (अध्यक्ष समाजवादी पार्टी)

No comments:

Post a Comment

Pages