प्लाट के नाम पर महिला से लाखों रुपए हड़पे पुलिस ने किया हस्तक्षेप - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 18 October 2022

प्लाट के नाम पर महिला से लाखों रुपए हड़पे पुलिस ने किया हस्तक्षेप

उरई/जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में प्लाट के नाम पर दलालों ने एक महिला से लाखों रुपए डकारे घटना से आपको अवगत कराते चलें कि विधवा महिला को उरई के झांसी रोड पर प्लाट बेचने के नाम पर प्रापर्टीडीलरों ने 8.5 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद किसी दूसरे ग्राहक को प्लाट 16 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद 13 लाख में समझौता होने के बाद भी अब तक सिर्फ छह लाख रुपये ही लौटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।पटेल नगर निवासी भवानी देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जालौन निवासी फ्रीडम इंडिया लिमिटेड कंपनी के एमडी इसरार अहमद, चुर्खी बाइपास उरई निवासी हरेंद्र बाथम, हड्डी मिल निवासी नौैसे खान, पटेल नगर निवासी अनवर खान, चौरसी निवासी शरद कुमार, बैरई निवासी रज्जन सिंह, दहगुंवा निवासी वीरपाल से प्लाट का सौदा हुआ था।वर्ष 2018 में आरोपियों को 8.5 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और प्लाट किसी अन्य को बेच दिया। पुलिस के शिकायत की तो आरोपी ब्याज समेत 13 लाख रुपये देने को राजी हो गए। चेक दी, जो बाउंस हो गई। इसके बाद सिर्फ सात लाख रुपये ही वापस किए।
शेष रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Pages