डॉक्टर के घर हुई चोरी में पुलिस ने 12 लोगों को उठाया - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 11 November 2022

डॉक्टर के घर हुई चोरी में पुलिस ने 12 लोगों को उठाया

उरई/जालौन------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई शहर के मोहल्ला प्रेमनगर में डॉक्टर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने 12 लोगों लोगों को उठाया है।बताया जा रहा है कि एक महिला की सुरागकशी पर घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना से आपको अवगत कराते चलें कि मुख्यालय उरई शहर मोहल्ला निवासी डॉक्टर अनिल गुप्ता सपरिवार विदेश गए हैं। बुधवार देर रात चोरों ने घर से लगभग 42 लाख रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर लिए थे।
एसपी ने सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली पुलिस की टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवों कैमरों के फुटेज की मदद से संदिग्धों और डॉक्टर के करीबी लोगों से पूछताछ की है।
सूत्रों के मुताबिक टीम ने एक महिला सहित कुछ लोगों की निशानदेही पर कुछ माल भी बरामद कर लिया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि टीमें चोरी की घटना के खुलासे के लिए लगी हुई हैं जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।उधर, डॉ. अनिल गुप्ता के भाई प्रवीण ने बताया कि उनके भाई आजशनिवार को विदेश से लौट आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages