कानपुर--------: ब्यूरो रिपोर्ट -(भारतNews Nation 24) उत्तर प्रदेश कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित टेनरी में टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। तीनों काे आनन फानन हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात टेनरी के सेफ्टी टैंक में तीन मजदूर सफाई करने उतरे थे। इस दौरान तीनों जहरीनी गैस की चपेट में आ गए। वहीं, टेनरी से आया युवक हैलट अस्पताल में शवों को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना से मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। हमारे कानपुर संवाददाता के अनुसार आपको अवगत करा दें कि हाल ही में बिठूर थाना क्षेत्र के चकरतनपुर नई बस्ती में भी निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक की शटरिंग खोलने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वैसे तो औपचारिक तौर पर प्रतिबंधित होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में सफाईकर्मियों की जान से खिलवाड़ कर सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जा रही है।
No comments:
Post a Comment