जालौन/उरई--------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे पर जा रहे ट्रक को कार सवार बदमाशों ने रोककर चालक व खलासी को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। इसके बाद एक बदमाश ट्रक लेकर भाग गया।अन्य बदमाश भाड़े के 40 हजार रुपये लूटकर चालक व खलासी को कुठौंद के पास सड़क पर फेंककर चले गए।मध्यप्रदेश के दतिया निवासी चालक रामकिशोर व दतिया के गुजर्रा निवासी खलासी कल्याण के साथ शुक्रवार की सुबह चार बजे फर्रुखाबाद के अल्लागंज में मूंगफली उतारकर झांसी जा रहे थे।तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे छिरिया सलेमपुर गांव के पास पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने ट्रक के आगे कार लगाकर रोक लिया।
चालक व खलासी के साथ मारपीट कर तौलिया से हाथ पैर बांधकर कार में डाल लिया। एक बदमाश ट्रक को चलाते हुए ले गया।
कुठौंद क्षेत्र के पारेन के पास बदमाशों ने चालक व खलासी की जेब से 40 हजार रुपये लूटने के बाद कार से फेंक दिया और भाग गए।
लोगों की मदद से चालक ने ट्रक स्वामी झांसी निवासी वसीम को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही एएसपी असीम चौधरी, सीओ उमेश पांडेय, कोतवाली कुलदीप व कुठौंद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
ट्रक स्वामी ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर लूटा गया ट्रक बरामद किया जाएगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment