पारिवारिक विवाद के चलते 30 वर्षीय महिला फांसी पर झूली मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 1 July 2023

पारिवारिक विवाद के चलते 30 वर्षीय महिला फांसी पर झूली मौत

सिरसाकलार/जालौन--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन जनपद जालौन की थाना सिरसा कलार क्षेत्र में घरेलू कलह से तंग आकर एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली  सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई जिसकी सूचना परिजनों ने थाना पुलिस को दी पुलिस ने आकर शव को नीचे उतर आया ब। पंचनामा भर सो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आपको घटना से अवगत कराते चलें कि जनपद जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दमरास  निवासी देव सिंह पाल की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी ने घरेलू कलह से तंग आकर शुक्रवार की रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी आठ वर्ष पहले देव सिंह के साथ हुई थी। पति हैदराबाद में पानी पूरी का धंधा करता था। इसलिए पत्नी भी उसके साथ रहने चली गई थी। दो माह पहले ही दोनों गांव लौटे थे। शुक्रवार को दोनों के विवाद से नाराज होकर उसने जान दे दी। महिला के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages