देश में संक्रमित का आंकड़ा 800 से पार मृतकों की संख्या 19 पिछले 24 घंटों में 149 मामले दर्ज - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 27 March 2020

देश में संक्रमित का आंकड़ा 800 से पार मृतकों की संख्या 19 पिछले 24 घंटों में 149 मामले दर्ज

देश दुनिया-----------:वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 79 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हो गई है। दो नए मामलों में एक अजमेर में 23 साल का युवक और दूसरा भीलवाड़ा में 21 साल की युवती शामिल है। युवक ने पंजाब की यात्रा की थी। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है
गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 53 पहुंच गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव जयंती रवि ने यह जानकारी दी।
 मध्यप्रदेश में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज
लंदन से लौटी बेटी के कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध होने के बावजूद भोपाल में कमलनाथ के बतौर मुख्यमंत्री अंतिम संवाददाता सम्मेलन में शामिल हुए पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शासकीय आदेशों का उल्लंघन करने पर थाना श्यामला हिल्स में आरोपी पत्रकार केके सक्सेना, निवासी प्रोफेसर काॉलोनी, थाना श्यामलहिल्स के विरुद्ध अप. क्र. 67/20 धारा 188, 269, 270 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सक्सेना ने न केवल कोरोना संक्रमित होकर लापरवाही की बल्कि इलाज के लिए सरकारी डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

संक्रमित मामलों की संख्या 873

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या देशभर में बढ़कर 873 हो गई है। यह आंकड़े शनिवार सुबह 9.30 बजे तक के हैं। इनमें से 79 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 19 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आए हैं।
 

No comments:

Post a Comment

Pages