कुल्हाड़ी पर गिरने से युवक की मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 14 March 2020

कुल्हाड़ी पर गिरने से युवक की मौत

जालौन उरई ------: उत्तर प्रदेश के  जनपद जालौन में विकासखंड कुठौंद थाना  सिरसा कलार में भाई से झगड़कर युवक कुल्हाड़ी पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आई गई। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने में सूचना दी है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा शेखपुर में दो भाइयों सुनील व देवेंद्र उर्फ छोटू (22) में 10 मार्च को किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद के बाद छोटा भाई छोटू शराब के नशे में अपने कमरे में लड़खड़ाते हुए घुसा और वहीं पड़ी कुल्हाड़ी के ऊपर गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। अगले दिन छोटू की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
परिजन छोटू को लेकर झांसी जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया देवेंद्र तीन भाई हैं बड़ा भाई सुनील गांव में रहकर खेती किसानी करता है। देवेंद्र अपने से छोटे तीसरे भाई के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक छोटू की शादी भी नही हुई थी। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि पिता ने तहरीर दी है कि दोनों भाई आपस में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल सूचना दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages