जालौन उरई------:( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा आज उरई नगर की प्रसिद्ध समाज सेविका, सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महत्वपूर्ण हस्ती श्रीमती गरिमा पाठक द्विवेदी का सम्मान मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उनके निवास कर निवास पर जाकर किया।
सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमिलिया ने श्रीमती गरिमा पाठक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया । तत्पश्चात जिला संयुक्त सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह करमेर ने मिशन शक्ति का मेडल उनको प्रदान किया ।जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने उनका आभार व्यक्त किया ।
जिला संयुक्त सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह करमेर ने कहा कि आप हमारे समाज का गौरव हैं ।आप जैसी महिलाओं से ही समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है ।यह हमारा सौभाग्य है कि हमें आप को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ ।आपके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। श्री अनिरुद्ध विश्नोई जी ने हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में श्रीमती गरिमा पाठक द्विवेदी को अवगत कराया ।इस अवसर पर श्रीमती गरिमा पाठक द्विवेदी ने कहा कि आपकी संस्था अच्छे सामाजिक कार्य कर रही हैं ।जब भी आवश्यकता हो मैं अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूँ ।
No comments:
Post a Comment