खाद की कालाबाजारी को देखते हुए 3 जिलों में 107 दुकानों पर पड़े छापे - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 23 October 2021

खाद की कालाबाजारी को देखते हुए 3 जिलों में 107 दुकानों पर पड़े छापे

झांसी--------: (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झांसी खाद की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने पर मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन जिले में खाद की दुकानों पर छापे डलवाए। इसमें झांसी में 35 दुकानों, ललितपुर में 32 दुकानों और जालौन में 40 दुकानों पर छापे डाले गए। इसमें गड़बड़ी मिलने पर ललितपुर में तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि मंडल में खाद का पर्याप्त स्टाक है।


उन्होंने कहा कि मंडल के किसी भी जिले में डीएपी और यूरिया की कमी नहीं है। कुल 27917 मीट्रिक टन (558340 बोरी) यूरिया और 32699 मीट्रिक टन (653980 बोरी) डीएपी उपलब्ध है। किसान धैर्य रखें। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार दिन में अपनी दुकान बंद रखते हैं और रात में दुकान खोलकर मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि में दुकान खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और रासुका के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों का शोषण न हो।बिक्री कर अधिकारी/ श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे दुकानदारों का तत्काल लाइसेंस निरस्त करें। मंडल के बाहर किसी भी दशा में खाद न जाए। अपर आयुक्त प्रशासन, संयुक्त कृषि निदेशक प्रसार और उप निबंधक सहकारिता को निर्देश दिए कि खाद की प्रतिदिन समीक्षा करें।


No comments:

Post a Comment

Pages