16 सितंबर को जिले के प्रधानों की होगी कार्यशाला।कार्यशाला में मौजूद रहेंगे डीएम और एसपी । - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 12 September 2021

16 सितंबर को जिले के प्रधानों की होगी कार्यशाला।कार्यशाला में मौजूद रहेंगे डीएम और एसपी ।


उरई जालौन-------:( रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह चौहान भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन नवनिर्वाचित प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन करेंगे और इनके साथ में पुलिस अधीक्षक जालौन भी मौजूद रहेंगे इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया की इस कार्यक्रम के माध्यम से नवगठित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सरकार की बिभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जाएगा । इस कार्यक्रम को अति महत्वपूर्ण मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के वह सभी विभागों को निर्देशित किया है जिनके द्वारा सरकार की आम आदमी की लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जैसे कि समाज समाज कल्याण मत्स्य पालन जल निगम विद्युत विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग स्वास्थ्य विभाग एन आर एल एम मनरेगा राजस्व से लेकर सभी विभागों को कहा गया है कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए योजना बार पंपलेट पोस्टर छपवा कर प्रदर्शनी के रूप में दर्शाया जाएगा ।

No comments:

Post a Comment

Pages