बरेली जेल सांसद आजम खां का अगले तीन दिनों तक रहेगा ठिकना - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 5 March 2020

बरेली जेल सांसद आजम खां का अगले तीन दिनों तक रहेगा ठिकना


मुरादाबाद उत्तर प्रदेश-------:बरेली जेल सांसद आजम खां का अगले तीन दिनों तक ठिकना रहेगा। गुरुवार को रामपुर में कोर्ट की पेशी के बाद उनको बरेली की जेल भेज दिया गया। हालांकि उनको लाया सीतापुर से गया था और कोर्ट ने इसको लेकर कोई आदेश नहीं दिया है। 
अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी जेल के आदेश के बाद आजम खां को सात मार्च की सुबह तक बरेली की जेल में रखा जा सकता है। सपा सांसद आजम खां,उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला ने 26 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उनके खिलाफ 85 से ज्यादा मुकदमे विचाराधीन हैं। 

उन्होंने अपने ऊपर दर्ज ज्यादातर सभी मामलों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गुरुवार को अजीमनगर, शहजादनगर और गंज थाने में दर्ज मुकदमों में आजम की पेशी थी। आजम सीतापुर की जेल से पेशी पर आए थे, इसके बाद उनको बरेली की जेल भेज दिया गया। 

एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सांसद आजम की पांच से सात मार्च तक लगातार पेशी है। ऐसे में उनको सीतापुर की जेल से लाने और ले जाने में परेशानी होती। इस वजह से डीआईजी जेल ने आदेश दिया था कि सात मार्च की सुबह तक सांसद को बरेली की जेल में रखा जाए। उनके आदेश पर सांसद को बरेली जेल ले जाया गया है|

No comments:

Post a Comment

Pages