स्टेशन रोड पर कई दिनों से गरीबों के बीच लंच पैकेट का वितरण कर रहीं महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी के साथ समाजसेवी श्रवण कुमार द्विवेदी अपनी पत्नी सुनीता व बेटी सौम्या के साथ साथ खड़े नजर आए। लोगों को लंच पैकेट का वितरण किया। जालौन कोतवाल सुनील कुमार सिंह, दारोगा बलराम शर्मा ने देवनगर व कोंच चौराहे पर बाहर से आए लोगों को लंच पैकेट व सैनिटाइजर का वितरण किया। समाजसेवी महेश चौधरी ने लोहापीटा परिवारों, दीपू राजावत ने राधाकृष्ण मंदिर, चुर्खीवाल व चुर्खी रोड पर लंच पैकेट वितरित किए। आलोक शर्मा, बबलू यादव तथा नाजिम ने भी हाथ बंटाया। संघ के कार्यकर्ता भी जुटे सेवा में
जालौन उरई -------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी के चलते कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग को लेकर लॉकडाउन है। फैक्ट्री-रोजगार ठप पड़े हैं। रोज खाने-कमाने वालों के सामने दिक्कत आ गई है। बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के आने की वजह से जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। ऐसे में बहुत से लोग पैदल और विभिन्न वाहनों का सहारा लेकर पहुंच रहे हैं। भूख-प्यास से बेहाल इन लोगों की मदद के लिए ऐसी फौज खड़ी हो गई है, जो हर भूखे को अन्न और प्यासे को पानी दे रही है। पुलिस के साथ समाजसेवियों का जत्था कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। खास बात यह कि लोग शारीरिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं।
No comments:
Post a Comment