क्या होता है लॉक डाउन - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 23 March 2020

क्या होता है लॉक डाउन



जालौन उरई'--------:लॉकडाउन' (Lock Down) का सीधा सा मतलब होता है तालाबंदी। जिस तरह किसी संस्थान या फैक्ट्री को बंद किया जाता है तो वहां तालाबंदी हो जाती है। उसी तरह शहर लॉक डाउन का अर्थ है कि आप अनावश्यक कार्य के लिए सड़कों पर ना निकलें। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का अभी तक कोई पुख्ता इलाज सामने नहीं आया है। इससे बचने का एक ही रास्ता है कि आप खुद को संक्रमि‍त व्यक्ति से बचाव करें। देश में जिस तरह से लगातार संक्रमित व्यक्ति‍यों की तादाद बढ़ रही है उसे देखते हुए आप अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आएं।

दरअसल, लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है जो किसी आपदा के वक्त शहर में सरकारी तौर पर लागू होती है। लॉक डाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। उन्हें सिर्फ दवा या अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए बाहर आने की इजाजत मिलती है। लेनदेन के लिए आप बैंक से पैसा निकालने के लिए भी जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages