लखनऊ -------:उत्तर प्रदेश गोरखपुर महराजगंज के कोतवाली थानाक्षेत्र के नटवा गांव में शराबियों ने पीआरवी पर हमला कर दिया। मारपीट में दो सिपाही घायल हो गए। मनबढ़ों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ डाली। इस मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
शराब के नशे में कर रहे थे हंगामा
नटवा गांव में देर रात एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। उसकी मां ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी गांव में पहुंची, युवक को समझाने लगी। इसी बीच गांव के विनोद गुप्ता, पंकज उर्फ पप्पू गुप्ता भी पहुंचे गए और पीआरवी कांस्टेबल धर्मेंद्र पांडेय, भृगुनाथ यादव से बहस करने लगे। पुलिस वालों ने तीनों को गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मी भागने लगे। आरोपितों के घरवालों ने उन्हें घेर लिया और वर्दी फाड़ दी। धर्मेंद्र पांडेय की अंगुली टूट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया।
दर्ज हुआ मुकदमा
कांस्टेबल धर्मेंद्र पांडेय ने सरकारी काम में बांधा डालने, वर्दी फाड़कर घायल करने की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने नटवा गांव निवासी विनोद गुप्ता, पंकज उर्फ पप्पू गुप्ता, हेमवंती, गणेश व प्रमोद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि विनोद और पंकज को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
नशे में धुत युवक ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा
गोरखपुर में नशे में धुत एक युवक ने भटहट पुलिस चौकी पर हंगामा किया। इससे परेशान पुलिसकर्मियों ने डंडे के जोर पर युवक को शांत कराया। पिपराइच क्षेत्र के पोखर भिंडा निवासी मनोज भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में पल्लेदारी करता है। दोपहर में मनोज बाइक से घर के लिए चला और ग्राम बरगदही के पास सड़क पर बाइक लेकर गिर गया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। बाइक कब्जे में लेकर युवक को भटहट चौकी ले आई, जहां युवक ने आधे घंटे तक हंगामा किया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे में था। इस कारण उसे छोड़ दिया गया।
No comments:
Post a Comment