संदिग्ध अवस्था में 30 वर्षीय महिला की मौत पुलिस मौके पर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 20 September 2021

संदिग्ध अवस्था में 30 वर्षीय महिला की मौत पुलिस मौके पर

उरई/कालपी----------: (रिपोर्ट वीरेंद्र सिंह चौहान भारतNews Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कालपी में नगर के मोहल्ला रावगंज में संदिग्ध हालात में 30 वर्षीया महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही। सीओ समेत कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के कालपी  मोहल्ला रावगंज में उपेंद्र द्विवेदी पत्नी शिखा द्विवेदी और दो बच्चों सहित घर में रहते थे। सोमवार की दोपहर को पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, डिशनल इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा, चौकी इंचार्ज आलोक पाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए।इसी दौरान नामित मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका का मायका हमीरपुर जिले के कुरारा में है, पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को खबर भेज दी है। पुलिस के अनुसार महिला के गले में निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाने से मौत हुई है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पति को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले में चर्चा है कि पति और पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद की मौत हो गई है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



No comments:

Post a Comment

Pages