21 मार्च से 31 मार्च तक ठडेशवरी हनुमान जी बाबा मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए पट बंद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 23 March 2020

21 मार्च से 31 मार्च तक ठडेशवरी हनुमान जी बाबा मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए पट बंद

जालौन उरई  -----------:   कोरोना वायरस (कोविड -19) के घातक प्रकोप के कारण फैल रही विश्वव्यापी महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु बुंदेलखंड के सिद्ध पीठ ठडेशवरी  हनुमान जी मंदिर जेल रोड उरई के पट/ द्वार कल दिनांक 21 मार्च 2020 दिन शनिवार से 31 मार्च दिन मंगलवार तक दर्शनार्थियों के लिए पूर्णता बंद रहेंगे.            उक्त संबंध में जानकारी देते हुए ठडेशवरी बाबा की तपोभूमि सिद्ध पीठ ठडेशवरी श हनुमान मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महाराज ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप विश्वव्यापी है जिससे पूरी दुनिया में मानव जाति को हानि पहुंच रही है  जन रक्षा में शासन और प्रशासन की अपीलों को ध्यान में रखते हुए  भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट लगभग 10 दिन तक बंद करने का निर्णय लिया है इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा वह अपने घर  परिवार में रहकर भगवान का ध्यान स्मरण करें पूजा पाठ करें विशेष तौर पर इस महामारी की सुरक्षा के लिए हनुमान बाहुक, हनुमान चालीसा ,हनुमान बाण और सुंदरकांड का पाठ घर में दीपक जलाकर हनुमान जी को सुनाएं और ईश्वर से अपने तथा जगत के स्वास्थ्य कल्याण की कामना करें इसके साथ ही अधिक संख्या में एक जगह एकत्रित ना हो गैरजरूरी यात्रा ना  करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें अधिक समय वाली खांसी जुकाम के मरीजों से दूरी बनाएं बाजार आदि का भोजन ना खाएं  किसी भी तरह की चिकित्सक को दिखाएं और सोशल मीडिया आदि की अफवाह से बचें और लोगों को बचाएं शासन प्रशासन  की अपीलों पर विशेष ध्यान दें हनुमान जी महाराज  शीघ्र ही इस महामारी से निजात दिलाएंगे

No comments:

Post a Comment

Pages