मंगलवार की देर रात अग्निशमन केंद्र की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कदौरा ब्लाक के सुनहटा गांव से आग बुझाकर लौटी थी। जिसमें पानी भरवाने के लिए अग्निशमन केंद्र प्रभारी जमुनादास ने गाड़ी को आलमपुर स्थित सरकारी नलकूप पर लगा दी और नलकूप आपरेटर को बुलाने चले गये। जब वह नलकूप आपरेटर को बुलाकर जैसे ही आपरेटर के साथ नलकूप के समीप आये तो बाइक से आये कोतवाली के एक दरोगा अचानक वहां आ गये। पहले तो उन्होंने नलकूप आपरेटर के साथ गालीगलौज की उसके बाद उन्होंने अग्निशमन केंद्र प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अपना परिचय देते रहे, लेकिन नशे मे धुत दरोगा ने एक नहीं सुनी। मामले की सूचना सीओ को दी गई, लेकिन जब तक सीओ मौके पर पहुंचते तब तक दरोगा जी वहां से निकल चुके थे। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी ने बताया कि उक्त दरोगा डयूटी पर भी नहीं था और शराब के नशे में था जिसने हम लोगों के साथ मारपीट की है। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है।
Wednesday, 8 April 2020
दबंग दरोगा ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ बदतमीजी कर मारपीट की
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment