पुलिस की निगाह तब्लीगी जमात के सदस्यों पर - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 17 April 2020

पुलिस की निगाह तब्लीगी जमात के सदस्यों पर

जालौन उरई ------------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ तब्लीगी जमात के सदस्यों पर भी निगाह रखी जा रही है। हालांकि अभी तक जिले में तब्लीगी जमात का कोई सदस्य पकड़ में नहीं आया है, लेकिन पुलिस का खुफिया तंत्र संवेदनशील जगहों पर निगाह रखे हुए हैं। कोरोना वायरस फैलाने में तब्लीगी जमात के सदस्यों की अहम भूमिका है, राहत की बात यह है दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए जमातियों में कोई उरई का शामिल नहीं था, अब तक की पुलिस की छानबीन में यही निष्कर्ष सामने आया है। माधौगढ़ थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति जरूर मिला था जो तब्लीगी जमात से ताल्लुक रखता है, लेकिन नवबंर माह में गया था।  इसके अलावा कोई नहीं मिला है। पुलिस द्वारा शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई है। उसके अनुसार फरवरी माह से अब तक विदेश से 51 लोग जिले में आये, जिनमें चार मुस्लिम वर्ग के थे, सभी को क्वारंटाइन किया गया, जांच में किसी को भी कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह का कहना है कि तब्लीगी जमात का कोई सदस्य जिले में न छुप सके इसके लिए लगातार खुफिया तंत्र निगाह रख रहा है। बाहर से आने वाले एक एक व्यक्ति का पूरा विवरण तैयार किया जा रहा है।                                       300 लोगों के विरुद्ध दर्ज हो चुके मुकदमे

उरई--------- : लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए गैर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी जा रही है। जिले में अभी तक निषेधाज्ञा उल्लंघन को लेकर 300 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि थूकने को लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने एवं बिना वजह जत्था बनाकर घूमने वालों पर कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages