कोरोना संदिग्ध 9 व्यक्तियों को लेने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर किया पथराव - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 April 2020

कोरोना संदिग्ध 9 व्यक्तियों को लेने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर किया पथराव

लखनऊ-------: वैश्विक महामारी व कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए  कोरोना पॉजिटिव  सदस्य के घर  से कोरोना संदिग्ध 9 व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर बजरिया में नाला रोड पर हॉट स्पॉट घोषित गुलाब घोसी मस्जिद के पास एक परिवार के कोरोना संदिग्ध नौ व्यक्तियों को ले जाने पर लोगों ने मेडिकल टीम का विरोध किया। किसी रह मेडिकल टीम तो चली गई लेकिन बाद में विरोध करने वाले लोगों और दूसरी गली में रहने वालों के बीच भिड़ंत हो गई और पथराव होने से हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर माहौल शांत कराया और 80 व्यक्तियों के खिलाफ बलवा, पथराव, लॉकडाउन उल्लंघन व सेवन सीएलए आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोरोना पॉजिटिव के घरवालों का सैंपल लेने का विरोध

आपस में भिड़ गए दो पक्ष

सीसीटीवी फुटेज से आठ लोगों की पहचान

सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि हॉट स्पॉट घोषित क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन कराने का कुछ लोगों ने विरोध किया है। दूसरे पक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनपर पथराव कर दिया। उपद्रवियों को खदेड़कर माहौल शांत कराया गया है। पुलिस की ओर से करीब 80 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक पथराव करने वाले आठ लोगों की पहचान हो गई है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages