जालौन उरई -------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर कवायद की जा रही है। जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने शहर के कई स्थानों का निरीक्षण कर संपूर्ण लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देश देकर कहा जो नियमों का उल्लंघन करे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। शहर में कोरोना संक्रमित 3 मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के कई हिस्सों को रेड जोन में डाल दिया है। साथ ही सभी रेड जोन एरिया की दुकानों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। लोग घरों में रहें इसके लिए संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है। शहर की स्थिति को देखने के लिए जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले जिला परिषद तिराहे पर चेकिग की गई। हालांकि लोग आते जाते नहीं दिखाई दिए। इसके साथ ही आंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहे पर जाकर हालात देखे। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर संचालक दुकान का शटर खोले हुए दिखाई दे गया। इस पर उसे कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं डीएम एसपी ने भ्रमण के दौरान महिला व पुरुष जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्डो व ओपीडी में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment