जालौन उरई--------- : उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्वविक महामारी के चलते लाक डाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों, मनरेगा जॉबकार्ड धारकों व पंजीकृत श्रमिकों को निश्शुल्क राशन दिए जाने की व्यवस्था की है। जिसके चलते बुधवार को जिले भर की राशन की दुकानों में खाद्यान्न वितरण किया गया। साथ ही शारीरिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया। जहां भीड़ अधिक थी वहां पुलिस के जवान लगाए गए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। गरीब बोले सरकार ने मुफ्त राशन देकर गरीबों का ध्यान रखा है। बुधवार को विजय नगर में सरकारी गल्ले की दुकान में लंबी कतार लगी हुई थी। राशन विक्रेता ने कार्डधारकों के हाथ धोने के लिए साबुन पानी सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था कर रखी थी। भीड़ अधिक थी जिससे एक दारोगा व दो सिपाही लोगों को एक मीटर की दूरी पर खड़े होने की चेतावनी दे रहे थे। सभी को विधिवत खाद्यान्न का वितरण किया गया। दो : मातापुरा मोहल्ले में कोटे की दुकान पर कोटेदार कीर्ति शर्मा कार्डधारकों को राशन का वितरण कर रहे थे। सभी लोग काफी दूर खड़े थे। आने वालों के लिए हाथ धोने और पानी पीने की व्यवस्था की गई थी। किसी तरह की अव्यवस्था वहां पर नजर नहीं आई।
बोले कार्ड धारक
- गरीबों पर सरकार ने उपकार किया है। इस दौरान मजदूरी कर नहीं सकते तो राशन कहां से लाते। सरकार का यह कदम सराहनीय है। माया शंकर अंत्योदय कार्डधारक
- गरीबों के लिए तो सरकार मसीहा बन गई। पैसा नहीं है गेहूं चावल कैसे लेते। निश्शुल्क राशन मिल जाने से काफी राहत है। शहजादी अंत्योदय कार्डधारक
डीएसओ ने किया निरीक्षण
जिला पूर्ति अधिकारी योगेंद्र कुमार ने चक जगदेवपुर व औंता की कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं पाई गई।
No comments:
Post a Comment